शब्बीर आहलूवालिया के गुस्सैल भाई का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण : अभिषेक वर्मा

मुंबई, (वार्ता) अभिनेता अभिषेक वर्मा का कहना है कि सोनी सब के शो ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ में शब्बीर आहलूवालिया के गुस्सैल भाई का किरदार निभाना उनके लिये बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है।

सोनी सब के शो ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ में शौर्य (अभिषेक वर्मा) अक्सर अपने बड़े भाई युग (शब्बीर आहलूवालिया) से टकराता दिखता है, लेकिन स्क्रीन से बाहर उनकी गहरी दोस्ती ही उनके ऑन-स्क्रीन तालमेल को वास्तविक और सहज बनाती है। हाल ही के एपिसोड्स में शौर्य अपने भाई-बहनों संग मिलकर युग और कैरी (आशी सिंह) को करीब लाने की कोशिश करता है, साथ ही अपने रिश्ते को अन्या (मौसमी देबनाथ) के साथ संजोता भी है। लेकिन यह सफर आसान नहीं है, क्योंकि शौर्य का गुस्सा लता की मौत की छाया और मैरी के बढ़ते संदेह से उपजता है कि कहीं युग उस घटना में शामिल तो नहीं था।अभिषेक वर्मा के लिए शौर्य जैसे “गुस्सैल भाई” का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण रहा है, क्योंकि वास्तविक जीवन में वे शब्बीर आहलूवालिया के प्रति स्नेह और सम्मान महसूस करते हैं।

अभिषेक वर्मा ने कहा, “मेरी और शब्बीर सर की कई पसंद एक जैसी हैं।जैसे कैम्पिंग का शौक और टेक्नोलॉजी से जूझना (हम इस पर खूब हंसते हैं)। सबसे अहम बात यह है कि वे अक्सर अपने जीवन के अनुभव मेरे साथ साझा करते हैं, जो मुझे इंसान के तौर पर बहुत मदद करते हैं। मुझे उनकी सबसे अच्छी बात यह लगती है कि वे हमेशा सुनिश्चित करते हैं कि हम सब सेट पर साथ बैठकर खाना खाएं, क्योंकि कहते हैं न—जो परिवार साथ खाता है, वही साथ रहता है। यही वजह है कि उनके सामने गुस्सैल भाई का रोल निभाना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है, क्योंकि हमारा वास्तविक रिश्ता इतना आत्मीय है कि कैमरे पर उस विपरीत भाव को जीना काफी मेहनत मांगता है।

‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’, हर सोमवार से शनिवार रात 8:00 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

 

 

Next Post

होलकर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया नवई पर्व

Thu Sep 11 , 2025
इंदौर: आदर्श होलकर विज्ञान महाविद्यालय में गुरुवार को ग्रामीण अंचलों से जुड़े पारंपरिक कृषि उत्सव नवई पर्व का आयोजन हुआ. विद्यार्थियों ने खेतों से लाई गई नई उपज ककड़ी, भुट्टे, अमरूद, ज्वार और मूंगफली आदि अर्पित कर पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया.प्राचार्या डॉ. अनामिका जैन ने बताया कि ऐसे […]

You May Like