होलकर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया नवई पर्व

इंदौर: आदर्श होलकर विज्ञान महाविद्यालय में गुरुवार को ग्रामीण अंचलों से जुड़े पारंपरिक कृषि उत्सव नवई पर्व का आयोजन हुआ. विद्यार्थियों ने खेतों से लाई गई नई उपज ककड़ी, भुट्टे, अमरूद, ज्वार और मूंगफली आदि अर्पित कर पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया.प्राचार्या डॉ. अनामिका जैन ने बताया कि ऐसे आयोजन से छात्र अपनी परंपराओं से जुड़े रहते हैं.

मुख्य अतिथि प्रगति जैन संयुक्त संचालक, पेंशन विभाग और विशेष अतिथि कृषि विशेषज्ञ मुकेश जाट ने मार्गदर्शन देते हुए कृषि से जुड़े रहने का संदेश दिया. विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति चतुर्वेदी ने आयोजन का उद्देश्य बताया, जबकि अमित डहरिया ने कविता के माध्यम से नवई पर्व का महत्व समझाया. कार्यक्रम में प्रो. मनोज मिश्रा, सारिका टंडेले, धर्मेन्द्र जाट, गोविंद जाट, कन्हैयालाल सनोदिया, पूजा क्षीरसागर, नेहा तिवारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे. संचालन प्रो. अशोक जाट और आभार प्रो. सोनाली परमार ने व्यक्त किया.

Next Post

राऊ सर्किल पर भीषण टक्कर : कॉलेज बस और कार आमने-सामने भिड़ीं, बड़ी दुर्घटना टली

Thu Sep 11 , 2025
इंदौर:राऊ सर्किल क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की बस नम्बर एमपी 09 एफ ए 3858 और कार नम्बर एमपी 04 वायपी 8714 आमने-सामने टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर जा गिरी और दोनों […]

You May Like