आठनेर: बैतूल रोड पर गुनखेड़ के पास स्थित इंडियन ऑयल कंपनी के पेट्रोल पंप बीपी आवठे एनर्जी स्टेशन पर बीते शुक्रवार रात्रि 12:45 बजे दो चोरों ने डकैती की घटना को अंजाम देने का भरसक प्रयास किया, किंतु ऑफिस में कर्मचारी सोए होने के कारण घटना को अंजाम नहीं दे पाए । कर्मचारी मुकेश बेले एवं संजीव युवने ने बताया कि वह ऑफिस में सोए हुए थे जिसके कारण वह कांच नहीं तोड़ पाए बाद में पंप की मशीनों को छेड़छाड़ कर पेट्रोल चुराने का प्रयास किया।
असफल होने के बाद उन्होंने पंप के कर्मचारी मुकेश बेल की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 48 एम बी 2520 से पेट्रोल चुराकर कर अपनी गाड़ी में डाला बाद में मुकेश की गाड़ी का ताला तोड़कर आठनेर बस्ती की ओर ले भागे । दूसरे दिन सीसीटीवी खगोलने पर ज्ञात हुआ कि दो अज्ञात व्यक्ति नशे की हालत में आपस में गोंडी भाषा में बात कर रहे थे । जिन्होंने ऑफिस का कांच तोड़कर रुपए चुराने का भी प्रयास किया किंतु कर्मचारी होने के कारण वह अपनी योजना में सफल नहीं हो पाए ।
कर्मचारी मुकेश ने बताया कि वह मोरंड गांव के रहने वाले हैं घर से आने-जाने में दिक्कत होती थी तो उन्होंने अपने दोस्त राजू उतपुरे की मोटरसाइकिल से आना जाना कर रहे थे जो अब चोरी हो गई है ।पंप संचालक एवं कर्मचारियों ने उक्त घटना की शिकायत एवं सीसीटीवी फुटेज थाना प्रभारी विकास पटेल को दिखाएं जिसमें उक्त घटना को अंजाम देते हुए आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे है। जिन्होंने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने की बात की है । इस घटना के बाद से आठनेर क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप संचालकों एवं कर्मचारियों में भय का वातावरण बना हुआ है जिन्होंने शीघ्र कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
इनका कहना है
आरोपी देहात क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के आदतन अपराधी हो सकते हैं मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी ।
विकास पटेल
थाना प्रभारी आठनेर जिला बैतूल।
