हथियार बंद गिरोह ने लोहे की खिड़की और दरवाज़े काटे

कटनी। शहर के रंगनाथ थाना अंतर्गत उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह की शिवधाम कालोनी में तीन मकानों में देर रात नकाबपोश चड्डी बनियान गिरोह के आधा दर्जन हथियार बंद सदस्यो ने धावा बोला। बदमाशों ने संदीप शुक्ला, मनीष शुक्ला, सुधीर शुक्ला के मकान के बाहरी परिसर में लगी लोहे की खिड़की और दरवाज़ों को काटा। इस दौरान उन्होंने तालों को भी मजबूत कटर से काटा। गनीमत रही की संदीप शुक्ला की नीद खुल गई और बदमाश भाग गए लेकिन सीसीटीवी फुटेज से स्पस्ट हो रहा है कि बदमाश पूरी तैयारी से थे और वो किसी की जान भी ले लेते। बहरहाल सूचना मिलते ही सुबह रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के बाद साइबर टीम और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशो को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गए हैं।

Next Post

ओणम पर सजी भव्य फूलों की रंगोली, महाबली और वामन का हुआ स्वागत

Sun Aug 24 , 2025
भोपाल। वी. डी. नायर कॉम्प्लेक्स, महाबली नगर में रविवार को मलयाली समुदाय ने पारंपरिक उत्साह के साथ ओणम पर्व मनाया। प्रांगण में विशाल पूक्कळम (फूलों की रंगोली) सजाई गई, जिसके माध्यम से सम्राट महाबली और भगवान वामन का स्वागत किया गया। यह परंपरा यहां पिछले 20 वर्षों से निरंतर निभाई […]

You May Like