बुधनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नगर आगमन पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.
हेलीपैड पर नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक रमाकांत भार्गव, सीताशरण शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह राजपूत, संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा, कलेक्टर बालागुरु के., नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं एसपी सोनाक्षी सक्सेना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया.
मुख्यमंत्री के नर्मदापुरम प्रस्थान के दौरान राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं यादव समाज के लोगों ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं. हेलीपैड पर नर्मदापुरम निवासी कक्षा 12वीं के छात्र श्री विक्रांत रघुवंशी ने अपनी कला का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव की हू-ब-हू तस्वीरउन्हें भेंट की.ने छात्र विक्रांत की कला की सराहना करते हुए उसकी प्रतिभा की प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
