सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल संकुल प्रभारी महेश गोस्वामी की माता जी के निधन पर शोक संवेदनाएं देने पहुंचे

बागली। शनिवार को शिक्षक दिवस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल अल्प प्रवास के लिए बागली पहुंचे यहां पर उन्होंने गमगीन परिवारों में जाकर अपनी शोक संवेदनाएं प्रस्तुत की इसी श्रृंखला में बागली के वरिष्ठ पेंशनर भगवान गीरी महाराज की तथा संकुल प्रभारी शिक्षक महेश गोस्वामी की माता जी जमुना गिरी गोस्वामी का विगत दिनों निधन हो गया था ।उन्ही की शोक निवारण बैठक में शंकर मंदिर मार्ग स्थित गोस्वामी परिवार के निवास पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल शनि वार दोपहर को शोक संवेदनाएं देने पहुंचे ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि विगत वर्षों में बागली में अच्छा विकास हुआ है ।

और यह सब डबल इंजन सरकार की अच्छी नीतियों के चलते हो रहा है। परिजनों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र गोस्वामी ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का आगमन शिष्टाचार अभिनंदन किया ज्ञानेश्वर पाटिल जी के साथ भाजपा नेता सुनील पुरोहित मुकेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव रमेश उपाध्याय पवन राठौर भजन गायक चावड़ा जी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत चिंताजनक : राहुल

Sat Sep 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मृत्यु की खबर को बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक बताते हुए कहा है कि घातक बीमारी के साथ पीने के पानी, पोषण और समय पर इलाज जैसी बुनियादी सुविधाओं […]

You May Like