
खंडवा। शहर अब अपराध के मामले में बड़ा हो गया है। नकली पुलिस बनकर उजाले में ही भरी दोपहर को लूट-खसोट होने लगी है। दिलीप जैन नर्सिंग होम के सामने दोपहर में एक बुजुर्ग को धमकाकर सोने की चेन उतरवा ली।
उनकी उंगलियों से दो अंगूठियां निकाल लीं। बुजुर्ग ने एक लुटेरे की जींस पकडऩा चाहा, तो आंख के ऊपर सर में कड़े जैसे हथियार से चोट पहुंचा दी।
एसपी समेत
बड़ा बल पहुंचा
हसरत गुरबानी नाम के व्यक्ति की कपड़े की दुकान है। वे पदमनगर से मुंबई बाजार बच्चों के लिए टिफिन लेकर दुकान जा रहे थे। मौके पर एसपी, एएसपी और तीनों थाने के टीआई पहुंचे। एसपी ने कहा कि जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। कड़े से सर पर हमला हुआ है, हमला किसने किया है, यही उस रहस्य को खोलेगा?
ऐसी लूट पुलिस
के लिए सबक
खंडवा के पदमनगर थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक व्यापारी के साथ दो अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की।
बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने पहले तो उनका बाइक से पीछा किया, जिसके बाद उन्होंने बीच बाजार व्यापारी को रोक लिया।
उनसे कहा कि आगे एक लूट की घटना हो गई है। इसलिए हम आपको रोक रहे हैं।पीडि़त व्यापारी के मुताबिक लुटेरों ने उन्हें खुद के पुलिसकर्मी होने का परिचय पत्र भी दिखाया, लेकिन वे उसे सही से देख नहीं पाए। इसी बीच व्यापारी से सोने की अंगूठी लूट ली गयी। व्यापारी ने जब उनका विरोध किया, तो उसके साथ उन्होंने मारपीट की घटना भी अंजाम दे दी, जिससे उन्हें सर में चोट लगी है । जिसके बाद लुटेरे बाइक से फरार हो गए ।
