
रीवा। चोरहटा थाना अन्तर्गत ग्राम दुआरी अमरैया से लापता वृद्ध का शव तीन दिन बाद तालाब में मिला है. सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया. मृतक चन्द्रभूषण गौतम तीन दिन पूर्व अचानक लापता हो गये थे. चोरहटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, बुधवार को तालाब में शव मिला. मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. साथ ही पुलिस पर आरोप लगाया कि तीन दिन से थाने के चक्कर काट रही थी लेकिन किसी ने मेरी बात नही सुनी. हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच हत्या एवं हादसा दोनो एंगल से कर रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वृद्ध की मौत कैसे हुई है. शव पीएम के लिये संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है.
