कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सेवा संकल्प कार्य

ग्वालियर। मकर संक्रांति पर कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ग्वालियर स्थित कमला राजा अस्पताल में मानवता और संवेदना से भरा सेवा कार्य किया गया। ठंड के इस मौसम में नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं को कंबल वितरित कर स्नेह, सुरक्षा और अपनत्व का संदेश दिया गया। इस कार्य में संगठन अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय कल्ली पंडित, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव कंचन राव, संगठन मंत्री ऋषि जैन, मीडिया प्रभारी हेमंत टुन्डेलकर, हेमलता राव, शेली शर्मा, शिवांगी शर्मा, एडवोकेट ममता जादौन, शुभेच्छा सिकरवार, रमन भार्गव एवं श्रेयांश जैन की सहभागिता रही। सचिव कंचन राव ने कहा कि कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के संकल्प पर दृढ़ है।

Next Post

कैबिनेट मंत्री और सांसद ने कार्यकर्ताओं संग मनाया मकर संक्रांति पर्व

Wed Jan 14 , 2026
आलीराजपुर। मकर संक्रांति के पर्व पर शहर में हर्षोल्लास का माहौल दिखाई दिया। कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने अपने कार्यकर्ताओं और वनवासी कल्याण छात्रावास के बच्चों के साथ मिलकर पारंपरिक खेलों का आनंद लिया। विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर […]

You May Like