भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का जुलाई-अगस्त 2025 का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सत्र की समाप्ति पर इसे सफलतम सत्र बताया और विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, संसदीय कार्यमंत्री, मंत्रियों तथा समस्त विधायकों को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष-विपक्ष दोनों की बात सुनी जानी चाहिए और इस सत्र में अंतिम समय तक सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत जनकल्याणकारी बजट को स्वीकृति मिली तथा तय सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए।
डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी सेक्टरों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया है, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
