होल्कर साइंस कॉलेज में मेगा हेल्थ कैंप, 6626 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

इंदौर:संभागायुक्त दीपक सिंह की पहल पर इंदौर संभाग के अंचलों में आयोजित किए जा रहे नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन होल्कर साइंस कॉलेज में किया. कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया.कैंप में 6626 हितग्राहियों की जांच की गई. इनमें 2126 लोगों का सिम्प्टोमैटिक टेस्ट, 664 का ब्लड टेस्ट, 82 का एक्स-रे और 80 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया.

21 दानदाताओं ने रक्तदान किया और मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की. चिन्हित मरीजों का डेटा वैज्ञानिक रूप से तैयार कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग और फॉलोअप किया जाएगा. इसके लिए विशेष पोर्टल और एप विकसित किया जा रहा है. कैंप में लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग, एमजीएम मेडिकल कॉलेज और इंडेक्स मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न संस्थानों के 120 चिकित्सक और 150 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए.

कॉलेज स्टाफ और स्वयंसेवकों को मिलाकर करीब 250 सदस्यों ने सेवाएं दीं. अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक राकेश ‘गोलू’ शुक्ला ने मरीजों और चिकित्सकों से चर्चा कर संतुष्टि जानी. इस दौरान क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. साजी जोसेफ, उप संचालक डॉ. सुमित यादव, सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हासानी, सिविल सर्जन डॉ. जीएल सोडी सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. कैंप के सफल संचालन में प्राचार्य मेजर डॉ. अनामिका जैन, प्रशासकीय अधिकारी प्रो. डगांवकर, जनभागीदारी समिति प्रमुख खंडेलवाल और कॉलेज स्टाफ ने भी सक्रिय भूमिका निभाई.

Next Post

संस्था प्रधानों के ई-अटेंडेंस नहीं लगाने पर सख्त हुआ विभाग

Sun Aug 24 , 2025
ब्यावरा: हमारे शिक्षक एप ई-गवर्नेस प्लेटफार्म पर शिक्षकों के साथ ही अब संस्था प्राचार्यो, प्राधानाध्यापकों की ई-अटेंडेंस सुनिश्चित किए जाने हेतु संचालक लोक शिक्षण द्वारा जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है. यह आदेश मॉनिटरिंग में कुछ स्थानों पर संस्था प्रधानों के द्वारा ही ई-अटेंडेंस नहीं लगाने की बात सामने […]

You May Like