ग्वालियर: बेटी बचाओ चौराहा, ग्वालियर पर सकल हिंदू समाज ने समरसता दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी वर्गों के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर संकल्प लिया जातिवाद भगाएंगे समरसता लायेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल चौधरी ने जातिगत भेद छोड़ संगठित होने का आह्वान किया। चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जातिवाद छोड़ सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है।
सांस्कृतिक मूल्यों व राष्ट्र निर्माण के लिए मिलकर काम करना है। जातिवाद स्वरूप ‘अज्ञान’ रूपी अंधकार को दूर कर समरसता स्वरूप ‘ज्ञान’ के प्रकाश से समाज को जोड़ने पर जोर देना है जिससे हम सब सनातनियों का समग्र विकास हो। कार्यक्रम में जात-पात की करो विदाई हम सब हिन्दू भाई-भाई, भारत माता की जय के गगन भेदी नारे लगाए गए। इस अवसर पर अनिल चौधरी, आरिफ खान, नकुल वाल्मिक, गोपाल जाटव, शिवेंद्र राठौर, आनंद शर्मा, घनश्याम गुप्ता, धर्मेंद्र कुशवाह, नवीन चौधरी, जनवेद चौरसिया आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
