
जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टर की घाट में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन देर शाम तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी के मुताबिक मेडिकल के जूनियर डॉक्टर निखिल डांगी घुघरा फॉल में साथियों के साथ होली मनाने पहुंचा था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
