वेद प्रकाश शिवहरे ने जीडीए दफ्तर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया

ग्वालियर: ग्वालियर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शिवहरे ने आज शुक्रवार को जीडीए दफ्तर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवहरे प्रात: पूजा अर्चना करने के उपरांत अपने निवास से विशाल काफिले के साथ रवाना हुए। उनके निवास से लेकर जीडीए दफ्तर विकास भवन तक मार्ग में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए स्वागत मंचों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा पुष्पहार पहनाकर उनका जोशीला स्वागत, वंदन, अभिनंदन किया गया।

हालांकि जीडीए के नवनियुक्त उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे ने अपनी नियुक्ति के बाद 29 अप्रैल से ही अपने दायित्वों के संबंध में सक्रियता शुरू कर दी थी लेकिन विधिवत रूप से वे कार्यभार ग्रहण आज किया। इस अवसर पर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्यजन उपस्थित रहे। वेदप्रकाश शिवहरे अपने दीर्घ राजनीतिक जीवन में संगठन एवं सत्ता, दोनों ही जगह महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वे लंबे समय तक ग्वालियर मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने ग्वालियर मेला को उन्नति के शिखर पर पहुंचाया एवं कई नवाचार जमीन पर क्रियान्वित किए। उनके कर्मठ नेतृत्व को देखते हुए अब ऐसी ही उम्मीद ग्वालियर विकास प्राधिकरण में लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जीडीए के माध्यम से ग्वालियर के चतुर्दिक विकास, आवास समस्या के ठोस समाधान एवं शहर के सौंदर्यीकरण के लिए उनका अपना विजन है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूर्ण करने एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में ग्वालियर महानगर को सर्वसुविधासंपन्न बनाना उनका मकसद है। शिवहरे जीडीए में कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त करेंगे एवं प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय एवं कॉमर्शियल योजनाओं को और अधिक द्रुत गति देने के संबंध में उपयोगी मार्गदर्शन देंगे।

Next Post

खबर का असर : हाईटेक रेस्क्यू की जवानों ने सीखीं बारीकियां

Fri May 8 , 2026
जबलपुर: क्या हमेशा दूसरों जिलों के ही भरोसे रहेंगे हम? शीर्षक के साथ 7 मई को प्रकाशित खबर का असर दिखने लगा है। गुरूवार को होमगार्ड, एसडीआरएफ के जवानों को हाईटेक रेस्क्यू की बारीकियां सिखाने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को जल आपदा […]

You May Like