चावल, चीन, खाद्य तेलों के भाव टूटे, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव गिर गया। चावल के साथ चीनी और खाद्य तेलों में भी नरमी देखी गयी। गेहूं में टिकाव रहा जबकि दालों के दामों में घट-बढ़ रही। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत चार रुपये घटकर 3,832 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 2,781 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रहा। आटे की कीमत 12 रुपये गिर गयी।
दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। चना दाल की औसत कीमत नौ रुपये और मसूर दाल की चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल में 37 रुपये और उड़द दाल में 35 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी। तुअर दाल के भाव स्थिर रहे।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा 50 रिंगिट चढ़कर 4,620 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.44 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल औसतन 119 रुपये और सोया तेल 104 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। पाम ऑयल में 55 रुपये और सरसों तेल में 35 रुपये की गिरावट रही। वनस्पति 30 रुपये और सूरजमुखी तेल 14 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 11 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। चीनी भी पांच रुपये सस्ती हुई।

.....

Next Post

मिशन अंकुर और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश

Mon May 4 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मिशन अंकुर की प्रगति की भी समीक्षा के दौरान मिशन अंकुर कार्यक्रम में जिस ब्लॉक की स्थिति ठीक नहीं होने पर स्थिति में सुधार करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए […]

You May Like