
नरसिंहपुर। जिले के सालीचौका के सहावन गांव में गुरुवार को ज्वारे विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक 15 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है।
हमले के दौरान नाबालिग के दोनों कानों के अंदर मधुमक्खियां घुस गईं, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने नाबालिग के दोनों कानों से मधुमक्खियां निकालीं। इस दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि यह दृश्य काफी भयावह था। नाबालिग के होंठ और दोनों कानों में गंभीर चोटें आई हैं। अन्य दो घायलों का भी इलाज जारी है। फिलहाल, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
