तमिलनाडु: गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को मास्क पहनने की सलाह

चेन्नई, 07 जून (वार्ता) तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कोविड-19 मामलों में उछाल को लेकर लोगों की आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि इसकी तीव्रता कम है, साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और सह-रुग्णताओं वाले लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय मास्क पहनने और एहतियात के तौर पर सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी।

सरकारी इरोड मेडिकल कॉलेज में दीक्षांत समारोह और नए भवनों का उद्घाटन और आधारशिला रखने के बाद कल शाम पेरुंदुरई में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि मास्क पहनना अनिवार्य करने के बारे में कोई आधिकारिक सलाह जारी नहीं की गई है, लेकिन गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों और सह-रुग्णताओं वाले लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर इसे पहनने की सलाह दी गई है।

श्री सुब्रमण्यम ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय आमतौर पर मामलों में उछाल के दौरान सभी राज्य सरकारों को सलाह जारी करता है, लेकिन राज्य में अभी तक ऐसी कोई सलाह जारी नहीं की गई है।

 

Next Post

बकरीद पर कुर्बानी के लिए बिके 600 से अधिक बकरे

Sat Jun 7 , 2025
ग्वालियर: बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरा मंडी में लाए गए लगभग 1500 बकरा में से 600 से अधिक बकरे बिके। ग्वालियर की गेंड़े वाली सड़क पर स्थित बकरा मंडी पर पिछले तीन दिन से लगातार बकरों की खरीद फरोख्त की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि आज 7 जून […]

You May Like