सिलीगुड़ी, (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम को दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे।
बागडोगरा हवाई अड्डा पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने उनका स्वागत किया। श्री शाह के कार्यक्रम में भारत की पूर्वी सीमाओं पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी ) के लिए कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करना शामिल है।
श्री शाह शाम करीब सात बजे बागडोगरा हवाई अड्डा पहुंचे। वह शुक्रवार को एसएसबी की कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और सिलीगुड़ी में नए आपराधिक कानूनों पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। वह शनिवार को दो अहम बैठकें करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री सुकना के पास न्यू चमता चाय बागान स्थित टी रिसॉर्ट में रात बिताएंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वह 21 और 22 अगस्त को पांच अहम आंतरिक बैठकें करेंगे।
वह 22 अगस्त को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
