
सतना : दिल्ली में लाल किले के निकट हुए ब्लास्ट के बाद एक ओर जहां शहर सहित जिले भर में पुलिस द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही है. वहीं कुछ ऐसे भी शरारती तत्व हैं जो सतना में आतंकवादी घटना होने की सनसनी फैलाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. जिसे देखते हुए सक्रिय हुई पुलिस ने भ्रामक पोस्ट डालने वाले युवक को दबोच लिया.
बुधवार को फेसबुक पर एक ऐसी पोस्ट डाली गई जिसे देखने-सुनने और पढऩे के बाद शहर सहित जिले के लोग सकते में आ गए. दरअसल पोस्ट में कुछ फोटो और वीडियो को डालते हुए इस बात का दावा किया गया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवादी सतना में आ चुके हैं. इतना ही नहीं बल्कि 3 आतंकवादियों के शहर के पन्नीलाल चौक में होने का दावा भी किया गया. इसी कड़ी में अगली घटना सतना में होने की बात भी कही गई.
बेहद संवेदनशील और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस फौरन हरकत में आ गई. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले युवक की पहचान करने के बाद पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जाने लगी. कुछ देर में ही पुलिस ने उसे दबोच लिया और हिरासत में लेकर पूछताछ की जाने लगी.
पकड़े गए युवक की पहचान रवि कुमार तिवारी पिता पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी हनुमान ममंदिर के सामने बठिया कला के तौर पर हुई. पुलिस की पूछताछ में युवक ने भ्रामक जानकारी वाली पोस्ट को सोशल मीडिया में डालना स्वीकार किया. जिसके आधार पर पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध धारा 192 और 353 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरु कर दी
