मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने गया में श्री विष्णुपद मंदिर के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार प्रवास के दौरान शुक्रवार को गया जी स्थित प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विष्णु के चरणों में प्रदेश की शांति, समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की।
मंदिर परिसर में पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया और विशेष पूजा करवाई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गया जी की धरती आस्था और मोक्ष की प्रतीक है, यहां आकर आत्मिक शांति का अनुभव होता है।

Next Post

खरड़ावदा में स्वयं सेवकों ने निकाला गर्वपूर्ण पथ संचलन 

Fri Oct 17 , 2025
गरोठ। गरोठ तहसील अंतर्गत खरड़ावदा मंडल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा बड़े पैमाने पर पथ संचलन निकाला गया। सैकड़ों स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर नगर में पंक्तिबद्ध होकर दंड हाथ में लिए उत्साहपूर्वक निकले, जिससे वातावरण में उत्साह और अनुशासन की अनुभूति बनी रही। पथ संचलन के दौरान संघ […]

You May Like