निराश्रित गौवंश के उपचार के लिए आई विशेषज्ञों की टीम ने किए 7 ऑपरेशन

दमोह: शहर के पुराना थाना स्थित सीएसपी कार्यालय में वैष्णवी निःस्वार्थ गौसेवा समिति, दमोह द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए निराश्रित व घायल गौवंश के उपचार हेतु एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय से आई विशेषज्ञों की टीम ने घायल गौवंशों की गंभीर स्थितियों का उपचार किया.इस शिविर की प्रमुख विशेषता यह रही कि इसमें कुल 7 जटिल ऑपरेशन भी किए गए.

जिनका सफलतापूर्वक नेतृत्व डॉक्टर शोभा के मार्गदर्शन में किया गया. उनकी देखरेख में डॉक्टर गोविंद प्रसाद चौधरी, डॉक्टर मनीष, अनिकेत त्यागी, डॉ. शिवांगी ठाकुर, ईशान नेमा, डॉ. प्रद्युम्न, डॉ. इंद्रनील, डॉ. सृष्टि, डॉ. अनुष्का व डॉ. दीवारकर ने संयुक्त रूप से उपचार कार्य संपन्न किया.शिविर में घायल, बीमार, और उपेक्षित गौवंशों का निःशुल्क परीक्षण व इलाज किया गया. कई पशुओं की सर्जरी कर उन्हें राहत दी गई, वहीं अन्य का प्राथमिक उपचार कर उन्हें गौशाला में सुरक्षित रूप से रखा गया.

Next Post

डेढ़ साल पहले पुताई करने आये जानकार ने ही की महिला की हत्या

Sun Jul 13 , 2025
नीमच: बंसल चौराहा स्थित सिंहल मल्टी आर्शीवाद भवन में 11 जुलाई की रात महिला लीला देवी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी अर्जुन मीणा ने डेढ़ वर्ष पूर्व उसी फ्लैट में पुताई का कार्य किया था और घर की जानकारी होने के कारण चोरी की […]

You May Like