आप नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ भोपाल एफआईआर दर्ज की है. भारती के खिलाफ प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय ने पुलिस में शिकायत की है. भारती पर उपाध्याय ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है.

क्राइम ब्रांच में की गई शिकायत में सोमनाथ भारती ने की तरफ से कहा गया है कि भारती ने अपने एक्स अकाउंट में एक पोस्ट शेयर की थी. भारती ने सतीश उपाध्याय के खिलाफ भोपाल की एक अदालत में परिवाद (शिकायत) लंबित को लेकर पोस्ट में दावा किया था. इस मुद्दे को लेकर उपाध्याय की तरफ से बीते 19 नवंबर को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में लिखित शिकायत की गई थी. अपने शिकायती आवेदन में उपाध्याय ने बताया कि भारती ने सोशल मीडिया पर जो दस्तावेज दिखाए है. वह कूट रचित हैं. लोगों को गुमराह करने के इरादे से भारती ने इन दस्तावेजों को सार्वजनिक किया है. उपाध्याय की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने मामले में कार्रवाई की है.

Next Post

बदमाश ने किया जिला बदर आदेश का उल्लंघन, टीला पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Sun Jan 4 , 2026
भोपाल। टीलाजमालपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया. बदमाश को जिला बदर का आदेश उल्लंघन करते पाया गया. पुलिस ने उसे तलवार के साथ पकड़ लिया. मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में पुलिस ने शनिवार को देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश अरशद […]

You May Like