
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत अम्बेडकर कालोनी कटरा में चोरों ने एक सूने घर पर धावा बोल जेवर, नकदी पार कर दी। पुलिस ने बताया कि शिलान्त शिंघाड़े निवासी मोदा नागपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मां वर्तमान में नागपुर में रह रही है जो बीच बीच में जबलपुर आती रहती है। लगभग अभी 04 माह से माँ जबलपुर न आकर लगातार नागपुर में ही है। अम्बेडकर कालोनी कटरा थाना अधारताल स्थित मकान के एक कमरे मे लगभग 04 माह से किरायेदार धीरज शेण्डे रहते है। अपनी माँ इन्द्रकला शिंघाड़े के साथ जबलपुर पहुँचा और अपने घर जाकर देखा तो दरवाजे के सभी ताले इंटर लॉक टूटे हुये है। अन्दर रखे सामान बिखरे हुये है, एक अलमारी जो लकड़ी की और एक लोहे की थी, दोनो के ताले टूटे थे, अलमारी के अन्दर रखे 7 हजार रूपये नगद और पूजा करने के स्थान मे रखे नगद राशि 8 हजार, दो पीतल की कसेड़ी, एक नग ताम्बे की कसेड़ी एसी की कॉपर पाइप, पानी वाली बिजली मोटर व सोने की चेन 4 ग्राम, सोने की कान के बाले 2 ग्राम, चांदी की 2 पायल, कुछ साड़िया नही थी।
