अचानक चरगवां थाने पहुंचे एसपी

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय बुधवार को अचानक चरगवां थाने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आर्म्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए और अधिकारी, कर्मचारियों से उनके एवं उनके परिवार का स्वास्थ्य संबंधी हाल-चाल जाना एवं कहा कि किसी भी प्रकार की यदि कोई समस्या है तो मुझे तत्काल बताएं आपकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी चरगवॉ उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी उपस्थित थे।

Next Post

नालबंद मोहल्ला में पुलिस की रेड: नकली बीड़ी बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed Sep 3 , 2025
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने नालबंद मोहल्ला में दबिश देकर नकली केलकुलेटर बीड़ी बनाने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है। टीआई रीतेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी शाहनवाज हुसैन से न्यू केलकुलेटर बीड़ी के 40 खाली पैकेट, 275 पैकेट केलकुलेटर बीड़ी, एक पोलीथीन में खुली बीडी एवं पंचिंग मशीन […]

You May Like