चाकूबाजी में अस्पताल कर्मी घायल 

जबलपुर। लार्डगंज थाने में गुरुवार को प्रांजल वर्मा 34 वर्ष निवासी जगदीश मंदिर गढ़ा फाटक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह त्रिवेणी हास्पिटल में आर्थाे असिस्टेंट के पद पर कार्य करता है। बीती रात भड़पुरा से पनीर लेकर वापस आ रहा था, जैसे ही गोपी टेंट हाउस के पास पहॅुचा तभी सागर बेन, शनि बेन आकर उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो सागर ने चाकू से हमलाकर दाहिने पैर के घुटने के ऊपर चोट पहॅुचा दी। दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

तीन लूट: लुटेरों ने चाकू, ब्लेड से वार कर कार, नकदी, मोबाइल लूटा, दो घायल 

Thu Sep 4 , 2025
जबलपुर। शहर में बेखौफ लुटेरों ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया। लुटेरे कार, नकदी, मोबाइल लूटकर ले गए। लूटपाट के दौरान आरोपियों ने दो लोगों पर चाकू, ब्लेड से वार किया। ये वारदाते गोहलपुर, खमरिया, पनागर थाना क्षेत्र में हुई। गोहलपुर पुलिस ने बताया […]

You May Like