
जबलपुर। शहर में बेखौफ लुटेरों ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया। लुटेरे कार, नकदी, मोबाइल लूटकर ले गए। लूटपाट के दौरान आरोपियों ने दो लोगों पर चाकू, ब्लेड से वार किया। ये वारदाते गोहलपुर, खमरिया, पनागर थाना क्षेत्र में हुई।
गोहलपुर पुलिस ने बताया कि आयुष क्षत्रिय 25 वर्ष निवासी स्टार सिटी गौर तिराहा समाधि रोड बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टांस सैल्यूशन कम्पनी में काम करता है बीती रात लगभग पंडाल में लक्की पटेल, जुबेर खान (बादशाह), भानू जशले एव अन्य के साथ 2 टू व्हीलर वाहन से आये ओर उसके भाई अक्षय से 2 लाख रूपये मांगने लगे, उसके भाई ने मना कर दिया तो बोला तू अपनी गाड़ी से घर तक छोड़ दे, उसके भाई ने उसे और रिषभ धार्मिक केा अपनी गाड़ी क्रमांक एमपी सीएफ 1380 सियाज कार से छोड़ आने को कहा तो वह एवं उसका दोस्त उन्हें छोड़ने चले गये, वे लोग हमेें रद्दी चौकी पंचशील स्कूल के पास ले गये जहां उनका एक अन्य साथी भी था वे लोग बोले की तेरे भाई से 2 लाख रूपये मांगे थे जिसने रूपये नही दिये ऐसा बोलकर वे सभी उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे और उसका एवं उसके दोस्त रिषभ धार्मिक का मोबाइल छीन लिये। कार छीन कर मौके से भाग गये। जुबेर खान (बादशाह), भानू जशले, लक्की पटैल एवं अन्य के द्वारा छीनी गाड़ी क्रमांक एम पी सी एफ 1380 सियाज एवं मोबाइल रेडमी नोट 13 प्रो, आईफोन 6 एस नही लोटाये। इसी प्रकार खमरिया थाना में राहुल रजक 30 वर्ष निवासी मटामर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चुलभा के पास तीन अज्ञात लड़के उसे रोक कर ब्लेड से हमलाकर 5 हजार रूपये छीन लिये वह घबराकर अपनी गाड़ी लेकर जंगल झाडि़यों तरफ भाग गया। वहीं पनागर थाना में बृजेश रजक 46 वर्ष निवासी ग्राम ढकरवाह मझगवां ने बताया कि अपनी आटो क्रमांक एमपी 20 जेडएन 1553 से जबलपुर से वापस अपने गांव जा रहा था कि रास्ते में रजवाड़ा ढाबा से 200 मीटर आगे रोड किनारे निस्तार करने के लिये आटो खड़ा किया, तभी काले रंग की एक्सिस में 2 लड़के जिनकी उम्र 25-30 वर्ष होगी उसके पास आये और उसकी तलाशी लेने लगे, उसने विरोध किया तो एक लड़के ने चाकू से हमलाकर उसके पेट में चोट पहॅुचा दी, दोनों ने उसके कपड़ों की जेब से उसका का मोबाइल कीमत लगभग 15 हजार रूपये एवं नगदी 4 हजार रूपये लूट कर भाग गये।
