पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत, तीन घायल

छिंदवाड़ा। उमरानाला क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वही 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि नागपुर में हज यात्रियों को छोड़कर सिंगोड़ी लौट रही थी। इस दौरान सामने कोई वन्यप्राणी आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई। अन्य तीन घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में दो महिला सहित एक युवक शामिल है। जिसमें एक महिला गर्भवती बताई जा रही है।

जानकारी मुताबिक मृतिका इनाज के माता-पिता हज करने जा रहे थे। मृतिका पति, बच्चों और साले की सांस के साथ नागपुर एयरपोर्ट छोड़ने गए थ। वहां से लौटते समय तंसरा के समीप अल सुबह कार के सामने कोई वन्य प्राणी आ गया। उसको बचाने के फेर में कार सीधे पेड़ में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड गए। घायलों में चीख-पुकार मच गई। टकराने की आवाज सुनकर आसपास रह रहे लोग तत्काल घरों के बाहर निकले। वही पीछे से इनकी रिस्तेदार की कार भी आ रही थी। सूचना मिलते ही उमरानाला चैकी प्रभारी राजेष साहू पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस और जनता ने मिलकर घायलों को जैसे तैसे कार के बाहर निकाला। 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। वही एक घायल को नागपुर रेफर किया गया था। जिसकी नागपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गईं। इस तरह इस हादसे में दो महिला सहित एक बालक ने दम तोड़ दिया। जिसमें एक मृतिका का 9 वां महीना चल रहा था। आठ दस बाद डिलेवरी का समय दिया गया था।

इनकी मौत, ये हुए घायल

कार में सवार तीन की मौत हो गई। जिसमें हाजरा पति अबरात 48 साल सिवनी, अजमीर पिता रमजान मंसूरी ंिसगोड़ी और मिनाज पति रमजान सिंगाड़ी शामिल है। वही घायलों में रमजान, शहद बी और आसमीन बानो शामिल है। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद इन तीनों को निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जहां उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

संसयःनींद का झौंका या वन्यप्राणी आया सामने

बताया जा रहा है कि कार सीधे नागपुर हाईवे से चली आ रही थी। कार तेज गति में थी। अचानक सामने वन्यप्राणी आने के कारण अनियंत्रित हो गई। सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ जा टकराई। वही पुलिस का मानना है कि नींद के झौंके के कारण कार अनियंत्रित हुई है। इसलिए यह हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

हादसे में रमजान का परिवार खत्म

इस हादसे ने एक पूरा परिवार लील दिया। रमजान की पत्नी, एक बच्चा और पेट में पल रहा 9 माह के शिशु की मौत हो गई। सबसे बड़ी बात यह है कि रमजान तीन बहनों में अकेला भाई था। इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल में दिया है। हादसे के बाद मौके पर रिस्तेदार सहित सैकड़ों की संख्या में सामाजिक बंधु अस्पताल पहुंच गए थे। इस हादसे ने सभी को झकझौर कर रख दिया है।

Next Post

महिला आरक्षण पर रार: उमंग सिंघार ने बताया छल तो सीएम डॉ यादव ने कहा राजनीतिक नाटक

Mon Apr 27 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को महिला आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा राजनीतिक टकराव देखने को मिला, जब कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विवाद उस समय गहराया जब सरकार ने दोहराया कि महिला आरक्षण का क्रियान्वयन जनगणना और परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के […]

You May Like