ग्वालियर: सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी द्वारा भितरवार तहसील के अंतर्गत सिंध और पार्वती नदी के विभिन्न घाटों लुहारी, सिला और पलायछा का औचक निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान पार्वती नदी के सिला-पलायछा घाट पर एक पनडुब्बी अवैध रूप से रेत निकालते हुए पाई गई। सहायक खनिज अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए उक्त पनडुब्बी को मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
इस कार्रवाई में खनिज विभाग की टीम से मुनेद्र राणा, सुरजीत राणा, दाताराम, कैलाश नगरवरिया, महिपाल सिंह और हेमंत शर्मा सक्रिय रूप से शामिल रहे।लगातार जारी रहेगी कार्यवाही कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिज के अवैध दोहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी।
