जैतहरी में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया

जैतहरी। ग्रामीण युवा केंद्र जैतहरी एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर न्यू हायर सेकेंडरी स्टेला इंग्लिश मीडियम स्कूल, लहरपुर जैतहरी में भव्य खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं शपथ ग्रहण से हुआ।

इस अवसर पर मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती वाल्मीकि राठौर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष समाजसेवी रमेश सिंह, जिला वालीबाल संघ एवं श्रमजीवी पत्रकार परिषद शहडोल संभाग के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी डी. यश राव, विद्यालय के संचालक विनीश जोसफ, प्राचार्या दीप्ति विनीश, उप सरपंच गणेश राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, मिनी मैराथन एवं रस्साकशी शामिल रहीं।बालक-बालिकाओं लगभग 550 ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 110 खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों प्रीति रमेश सिंह (जिला पंचायत अध्यक्ष) ने कहा –खेल व्यक्ति को नशे और बुरी आदतों से दूर रखते हैं। आज की युवा पीढ़ी खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए तो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।“यह खेल महोत्सव निश्चित रूप से यहां की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देगा। हमें आशा है कि हमारे बच्चे भी मेजर ध्यानचंद जी की तरह देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।”विशिष्ट अतिथि पार्वती वाल्मीकि राठौर (जिला पंचायत उपाध्यक्ष) ने अपने संबोधन में कहा “यह कार्यक्रम बच्चों को खेलों से जोड़ने और भविष्य का बेहतर नागरिक बनाने में सहायक है। आप सभी बधाई के पात्र हैं कि इतने बड़े आयोजन को सफल बनाया।” विशिष्ट अतिथि चैतन्य मिश्रा (अध्यक्ष, जिला वालीबाल संघ एवं श्रमजीवी पत्रकार परिषद) ने कहा मेजर ध्यानचंद जी के नाम से राष्ट्रीय खेल दिवस मनाना गर्व की बात है बालक-बालिकाओं को उनसे प्रेरणा लेकर खेल जगत में स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराना चाहिए,विशिष्ट अतिथि डी यश राव (सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी) ने कहा “जैतहरी क्षेत्र की प्रतिभाएं खेल एवं संस्कृति दोनों क्षेत्रों में अपार हैं। इन्हें सही दिशा व प्रोत्साहन मिलते रहे तो निश्चित ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करेंगे।” तथा विशिष्ट अतिथि की आसंदी से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि “खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन के लिए भी आवश्यक है। खिलाड़ी टीम भावना और संघर्षशीलता से जीवन की हर कठिनाई का सामना कर सकते है ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के संचालक विनिश जोसफ प्राचार्य दीप्ति विनीश शिक्षक सुधा जैन निधि गुप्ता नवीन राठौर रिया जैन पिंकी पाठक मानसी सोनी रोहित साहू रोशनी साहू यशस्वी अवस्थी प्रियंका तिवारी रोशनी राठौर अलविरा एंटोनी दीप्ति गुप्ता अंजली मिश्रा प्रियंका सिंह अर्चना शर्मा मोनू राठौर भारती सिंह रिषिता सिंह पंकज प्रजापति इत्यादि लोगों का पूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालनआयोजक दिनेश कुमार सिंह चंदेल (ग्रामीण युवा समन्वयक, विकासखंड जैतहरी) ने मंच संचालन किया एवं विद्यालय संचालक विनीश जोसफ ने आभार प्रकट किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों व विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

Next Post

डिप्‍टी कलेक्‍टर विवेक कुमार गुप्‍ता बनें विजयराघवगढ़ के एसडीएम

Fri Aug 29 , 2025
कटनी। कलेक्‍टर दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर कलेक्‍ट्रेट कार्यालय में पदस्‍थ डिप्‍टी कलेक्‍टर विवेक कुमार गुप्‍ता को अनुविभाग विजयराघवगढ़ का एसडीएम पद का दायित्‍व सौंपा है। इसके पहले संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री महेश मंडलोई विजयराघवगढ़ में एसडीएम के पद पर पदस्‍थ थे। जिन्‍हें 15 अगस्‍त को […]

You May Like