कलेक्टर-SP ने किया मंदाकिनी नदी का निरीक्षण

सतना :कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने शुक्रवार को चित्रकूट पहुंचकर मंदाकिनी नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक के साथ चित्रकूट भरत घाट पहुंचकर मंदाकिनी बाढ़ का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बरसात के समय जिले में भारी बरसात की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए फील्ड में सतत निगरानी रखें।

कलेक्टर ने नगर पंचायत चित्रकूट के अमले को नदी की बाढ उतरने पर घाटों एव सार्वजनिक स्थलों की जमी मिट्टी की सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थायें ठीक करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने भरत घाट एवं मंदाकिनी तट के अन्य घाटों का निरीक्षण भी किया। इसके बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कामतानाथ स्वामी के कामदगिरी परिक्रमा मार्ग में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। बाद में सद्गुरू संघ ट्रस्ट जानकी कुण्ड के नेत्र चिकित्सालय क भ्रमण कर चिकित्सालय के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन किया। इस दौरान राहत एवं बचाव कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर करें।

Next Post

भोजपुर में सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ़

Sat Jul 19 , 2025
भोजपुर। ओबेदुल्लागंज पुलिस चौकी भोजपुर के तहत भोजपुर में ही एक सीआरपीएफ के जवान मुकेश सिलावट के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया।चोर गिरोह द्वारा मेनगेट का ताला तोड़कर खिड़की के ग्रिल को तोड़कर घुस गया।कमरे में रखी गोदरेज के लॉकअप के रॉड से ताले चटखाकर उसमें रखा करीब […]

You May Like