भोजपुर में सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ़

भोजपुर। ओबेदुल्लागंज पुलिस चौकी भोजपुर के तहत भोजपुर में ही एक सीआरपीएफ के जवान मुकेश सिलावट के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया।चोर गिरोह द्वारा मेनगेट का ताला तोड़कर खिड़की के ग्रिल को तोड़कर घुस गया।कमरे में रखी गोदरेज के लॉकअप के रॉड से ताले चटखाकर उसमें रखा करीब 10 तौला सोना सहित चांदी के जेवरात ले उड़े चोर।ओबेदुल्लागंज एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि भोजपुर में सीआरपीएफ के जवान मुकेश सिलावट का है सूना मकान।

10 तोला सोना के जेवर सहित चाँदी और नगदी भी ले गए चोर।जवान मुकेश सिलावट अपने परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन पूजन करने के लिए उज्जैन गए थे।सीआरपीएफ जवान मुकेश सिलावट के परिवार के वापस घर लौटने पर चोरी होने के बारे में पता चला।यहओबैदुल्लागंज के भोजपुर चौकी के भोज बेली का चोरी का मामला है।एसडीओपी शीला सुराणा और टीआई भारत प्रताप सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।

घर के बाहर अंदर लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैमरे में कैद हो गई है।

Next Post

सतना जिले में अब तक 565.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Sat Jul 19 , 2025
सतना:सतना जिले में इस वर्ष 1 जून से 18 जुलाई तक 565.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 711.7 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 478.2 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 648.8 मि.मी, बिरसिंहपुर में 467.1 […]

You May Like