नवजात जुड़वां बच्चों की मौत पर चल रही कछुआ चाल जांच

जबलपुर: विगत दिनों खजरी खिरिया निवासी रामराज पटेल को शादी के 13 साल बाद हुए अपने जुड़वां नवजात संतान की मौत होने के बाद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा को 23 सितंबर को शिकायत की थी, शिकायत के बाद सीएमएचओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन करके 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा था, लेकिन नवजात को न्याय दिलाने के लिए गठिन टीम की जांच कछुआ की चाल चल रही है, पूरे परिवार द्वारा शिकायत करे लगभग 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन गठित टीम की जांच पूरी नहीं हो पाई।

उससे अभी तक लापरवाही करने वाले चिकित्सकों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके बाद 9 अक्टूबर को पीड़ित परिवार ने जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर को शिकायती आवेदन देकर चिकित्सकों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि 13 वर्षों बाद संतान का सुख मिला था जिसे डॉक्टर की लापरवाही ने छीन लिया। अब वे न्याय की मांग कर रहे हैं।
ये है मामला
रामराज ने बताया कि 17 सितंबर 2025 को उनकी पत्नी वंदना पटेल ने मातृम ऑर्थो एंड गायनिक सेंटर में डॉ. सोनल रिछारिया की देखरेख में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जन्म के तुरंत बाद शिशुओं को किसी भी शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा नहीं देखा गया। बच्चों के शरीर पर पीलापन स्पष्ट दिखने के बावजूद डॉक्टर ने गंभीरता से न लेते हुए केवल धूप में रखने की सलाह दी। जब स्थिति बिगड़ी तो देर रात पीलिया की रिपोर्ट में 19 व 20 पॉइंट निकले। रिपोर्ट मिलने के बाद भी डॉक्टर ने उन्हें अन्यत्र ले जाने की बात कह दी।
2 दिन में हुई दोनों की मौत
जानकारी के अनुसार दोनों की बच्चों की दो दिन के अंदर ही मौत हो गई। जिसमें 18 सितंबर को एक बच्चे की गैलेक्सी हॉस्पिटल में मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत बिगड़ने पर उसे नागपुर के किंग्सवे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां 19 सितंबर की रात उसकी भी मृत्यु हो गई। रामराज ने डॉक्टर की गंभीर लापरवाही, पैथोलॉजी रिपोर्ट में गलती और समय पर इलाज न मिलने को लेकर धारा 304 ए व 306(1) के तहत अपराध दर्ज करने की मांग की है।
इनका कहना है
सीएमएचओ कार्यालय में शिकायत के बाद मामला संज्ञान में आया है, अभी जांच को 6 दिन पूरे हुए हैं 15 दिन पूरे होने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत होगी, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
डॉ संजय मिश्रा, सीएमएचओ

Next Post

शाजापुर में शुरू होगा देश का पहला बोमा मिशन: हेलीकॉप्टर से पकड़े जाएंगे काले हिरण और नीलगाय

Tue Oct 14 , 2025
अजय वर्मा शुजालपुर: जिले में काले हिरण और नीलगाय की बढ़ती संख्या से परेशान किसानों को राहत देने के लिए 15 अक्टूबर से बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका की बोमा पद्धति से इन वन्यजीवों को रेस्क्यू कर गांधीसागर अभ्यारण्य में शिफ्ट किया जाएगा. इस अनोखी तकनीक […]

You May Like