कोटेश्वर मंदिर से आज निकलेगा भगवान परशुराम का चल समारोह

ग्वालियर:भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर ग्वालियर में आज एक भव्य चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक यात्रा शाम 5 बजे कोटेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगी, जो घास मंडी, किला गेट जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए हजीरा चौराहे तक पहुँचेगी।

चल समारोह के समापन पर हजीरा चौराहे पर सामूहिक महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान परशुराम के प्रति आस्था व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों की सहभागिता की संभावना है। यह चल समारोह धार्मिक आस्था के साथ-साथ ग्वालियर की सांस्कृतिक विरासत को भी सजीव रूप में प्रस्तुत करेगा।

Next Post

MP बोर्ड रिजल्ट; 10 वीं में प्रज्ञा जायसवाल और 12 वीं में प्रियल द्विवेदी टॉपर

Tue May 6 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। कक्षा 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से पूरे 500 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं कक्षा 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने 500 में से […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।