मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को ग्वालियर संभाग के प्रवास पर

ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 मार्च को ग्वालियर संभाग के प्रवास पर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इस दिन दोपहर 12.25 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा दतिया जिले के भाण्डेर में आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव भाण्डेर में किसान सम्मेलन में भाग लेंगे।

इसके बाद दोपहर 1.30 बजे भाण्डेर से हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर लगभग 2 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से थोड़ी देर बाद विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

Next Post

ट्रंप ने कहा, ईरान से बातचीत के बाद पांच दिन के लिए टाले हमले, ईरान ने नकारा दावा

Mon Mar 23 , 2026
वाशिंगटन/तेहरान, 23 मार्च (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के नेतृत्व से बातचीत के बाद उन्होंने देश की ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों को पांच दिन के लिए टाल दिया, जबकि ईरान ने कहा कि ट्रंप ने डर से यह फैसला लिया है। श्री ट्रंप […]

You May Like