
सतना।सेवा पखवाडा अभियान के तहत गुरूवार को नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने रैगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरवारा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित स्वच्छता अभियान एवं छात्रों के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई। राज्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम के दौरान श्रमदान कर विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने में सक्रिय योगदान दिया और वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संवर्धन एवं संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता और स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के महत्व के बारे में प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं के उत्साही भागीदारी और सकारात्मक ऊर्जा ने स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता के संदेश को प्रभावशाली बनाया। राज्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता, बदलाव और नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। जो विद्यार्थियों और समाज को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भविष्य की ओर अग्रेषित करते हैं। राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय कर्मचारी एवं बडी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
