संघ शताब्दी वर्ष में धार में गूंजेगा अनुशासन का स्वर, 97 स्थानों से निकलेगे पथ संचलन

धार । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटा है। उद्देश्य है – हर हिंदू परिवार से जुड़ाव और सक्रिय सहभागिता। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जिलेभर के 97 स्थानों पर तय समयावधि में विशाल पथ संचलन निकाले जाएगे।

इन दिनों गांव- गांव ओर नगरीय क्षेत्रों की बस्तियों में स्वयंसेवकों की टोली घर-घर पहुंच रही है। परंपरागत गणवेश में सज्ज स्वयंसेवक न केवल संपर्क कर रहे हैं, बल्कि यह संदेश भी पहुँचा रहे हैं कि “शताब्दी वर्ष का यह आयोजन केवल संघ का नहीं, बल्कि हर हिंदू घर का आयोजन है। शताब्दी वर्ष संचलन को लेकर संघ का संकल्पभाव है कि इस वर्ष प्रत्येक हिंदू परिवार से कम से कम एक प्रतिनिधि पथ संचलन में शामिल होगा। अनुशासन, एकता और राष्ट्रभाव का यह विराट दृश्य जिले के कोने-कोने में देखने को मिलेगा। संघ की धार जिले की रचना में 926 गांव आते हैं जिन्हें 88 मंडलों में विभाजित किया गया है। तय योजना के अनुसार, इन 88 मंडल केंद्रों पर 25 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच भव्य पथ संचलन निकाले जाएंगे।

साथ ही जिले में 9 नगरिय केंद्र आते हैं, यहां भी संघ शताब्दी विशाल पथ संचलन निकलेंगे जिनमें 49बस्तियों से स्वयंसेवक शामिल होंगे। आने वाले विजयादशमी के आसपास गाँव की गलियों से लेकर नगर की मुख्य सडक़ों तक अनुशासन और संगठन भाव का यह स्वर गूंजेगा।

जिले में कुल 13 घोष इकाइया है। संचलनों को लेकर इनमें —

आनक – 292, शंख – 36, वेणु – 114, प्रणव- 26, ताल – 48 आदि वाद्ययंत्रों के स्वयंसेवक प्रशिक्षित हुए हैं। जिससे जिले के पथ संचलनो में 516 स्वयंसेवक घोष वादन करेंगे ।

जिले में अब तक 4600 से अधिक गणवेश नए जुड़े स्वयंसेवको ने विक्रय कर ली है। जिले के सभी 926 गांवों से संचलन में सुनिश्चित सहभागिता हो इस हेतू कई कार्यकर्ता इन गांवों में प्रवास कर रहे हैं, गृह संपर्क के साथ- साथ वहां छोटी- छोटी बैठके कर संचलन का विषय पहुंचा रहे है।

Next Post

भोपाल में किसानों की आवाज बुलंद, न्याय यात्रा निकाल कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Thu Sep 18 , 2025
भोपाल। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने आज राजधानी की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी और किसान कांग्रेस कमेटी, भोपाल (शहर) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को किसान न्याय यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बैरागढ़ चीचली से शुरू होकर कोलार मुख्य मार्ग से होती हुई एसडीएम […]

You May Like