दो दिन पहले जेल पहुंचे बंदी की मौत, परिजन लगा रहे पुलिस पर आरोप

भोपाल। सेंट्रल जेल में दो दिन पहले पहुंचे एक बंदी की मौत का मामला रविवार को सामने आया. 35 साल के बंदी की मौत पर परिजन पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं. जेल प्रशासन की तरफ से बंदी के सीने में दर्द होने और इलाज के दौरान मौत होने का हवाला दिया जा रहा है, जिसकी जांच भी शुरू कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक नीरज धाकड़ निवासी गौहरगंज रायसेन को दो दिन पहले जेल भेजा गया. नीरज के खिलाफ सूखी सेवनिया थाना पुलिस ने कार्रवाई की थी. उस पर एक ट्रक चालक और एक अन्य साथी के साथ 100 बोरी सीमेंट चोरी करने का आरोप था. नीरज की मौत की सूचना सामने आने पर उसकी पत्नी पूजा सहित परिवार के सदस्या सूखी सेवनियां थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. परिजनों का कहना है कि नीरज की गिरफ्तारी के बाद उसकी पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह से पिटाई की थी. चोट के निशान भी नीरज के शरीर पर परिजनों ने देखे थे. अब नीरज की मौत के बाद जेल प्रशासन की तरफ से सीने में दर्ज होने की बात कही गई है. नीरज को हमीदिया अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है.

Next Post

महिला के साथ पड़ोसी ने की मारपीट की कोशिश, बेटे के खिलाफ केस होने से था नाराज

Sun Aug 9 , 2026
भोपाल। बागसेवनियां थाना इलाके में एक महिला के साथ उसके पड़ोसी व्यक्ति ने गाली गलौज कर मारपीट करने की कोशिश की. रविवार को महिला के आरोप पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय फरियादिया ने पहले आरोपी के बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत […]

You May Like