जांच में अमानक पाई गई 6 आयुर्वेदिक औषधियां प्रतिबंधित

सतना। जिला आयुष अधिकारी डॉ. नरेन्द्र पटेल ने बताया कि आयुर्वेदिक औषधियां शर्मायु जैन्यून आयुर्वेद श्री शर्मा आयुर्वेद मंदिर सिविल लाइन दतिया कंपनी की गिलोय सत्व, और कामदुधारस, श्री धन्वन्तरि हर्बल्ला विलेज गुरूमाजरा 174101 तहसील बदी जिला सोलन (एच.पी.) प्रवाल पिष्टी तथा मुक्त सुक्ति, डाबर इंडिया लिमिटेड 22 साइट 4 साहिबा बाद (यू.पी.) का कफ कुठार रस एवं लक्ष्मी विलास रस (नारदीय) के नमूनों को परीक्षण के लिए शासकीय औषधि प्रशिक्षण प्रयोगशाला ग्वालियर भेजा गया था। औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940, नियम 1945 की धारा 33 ईई के तहत ये सभी औषधियां परीक्षण में अमानक पाई गई। सतना जिले के सभी स्थानीय आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर में इन औषधियों का क्रय-विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।

Next Post

एक मंच पर आई लॉ फर्म 

Mon Nov 17 , 2025
जबलपुर। कॉर्पोरेट लॉज़ एंड गवर्नेंस केंद्र डीएनएलयू जबलपुर द्वारा 15–16 नवंबर को प्रथम कॉर्पोरेट लॉ समिट–2025 का सफल आयोजन वर्चुअल मोड में किया गया। उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार सिन्हा ने ईएसजी, सतत विकास और नैतिक कॉर्पोरेट गवर्नेंस की बढ़ती प्रासंगिकता पर विशेष जोर दिया। इसमें बताया […]

You May Like