
सीधी। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की 4 मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपी महबूब अंसारी निवासी भाटी चक्र, थाना मऊगंज, जिला मऊगंज को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें, कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये बरामद कर विधिवत जप्त की गई हैं।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। पुलिस द्वारा घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए लगातार पतासाजी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी महबूब अंसारी की संलिप्तता सामने आने पर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा सीधी शहर के विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें मऊगंज ले जाने की जानकारी सामने आई। आरोपी की निशानदेही / कब्जे से 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं जिनमें टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 66 एमएफ 4133, प्लैटिना मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 53 एमजी 8020, हीरो होंडा एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 53 एमके 0539 एवं हीरो होंडा स्प्लेंडर क्रमांक एमपी 53 एमसी 5456 शामिल है। बरामद चारों मोटरसाइकिलों की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये है। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी थाना प्रभारी कोतवाली, प्रधान आरक्षक आनंद, आरक्षक रन बहादुर, आरक्षक बालेन्द्र शामिल रहे।
