टिकट जांच में 78 यात्री पकड़े

जबलपुर। यात्रियों को बेहतर एवं व्यवस्थित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जबलपुर-कटनी रेलखंड पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 78 से अधिक यात्रियों को अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते पकड़ा गया, जिनसे 66,800 रुपए का राजस्व वसूला गया। अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 13202 की जांच में कोचों की सफाई व्यवस्था एवं पेंट्री कार का निरीक्षण किया गया। अनुपयोगी सामग्री हटवाने के साथ स्वच्छता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। एक अवैध वेंडर भी पकड़ा गया। इसके अलावा झुकेही व ननवारा गुड्स शेड का निरीक्षण कर सुविधाओं, वाणिज्यिक गतिविधियों और रिकॉर्ड की स्थिति भी देखी गई।

Next Post

उत्कृष्ट सफाई कर्मचारी सम्मानित, बढ़ाया उत्साह

Wed Sep 30 , 2026
जबलपुर। रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मचारी को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। स्टेशन निदेशक किशोर देवारे, स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) रविकान्त कुमार एवं स्वास्थ्य निरीक्षक ज्ञानेन्द्र की मौजूदगी में चयनित कर्मचारी को श्रीफल, शॉल एवं मिठाई भेंट की गई। अधिकारियों ने सफाई […]

You May Like