चोइथराम चौराहे पर शराब दुकान के बाहर बवाल, पथरावः 4 घायल

इंदौर: चोइथराम चौराहा स्थित शराब दुकान के बाहर अवैध अहाता हटाने को लेकर मंगलवार रात जमकर विवाद हो गया. इस दौरान पथराव हुआ, वहीं कुछ लोगों ने गोली चलने का भी आरोप लगाया, हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया है. मारपीट और पथराव में 4 लोगों के घायल होने की भी सूचना है. पुलिस जांच कर रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौराहे पर नई शराब दुकान का ठेका सिद्धार्थ जायसवाल को मिला है. पहले से चल रही दुकान के साथ एक अवैध अहाता भी संचालित हो रहा था, जहां शराब के साथ चखना, बीड़ी-सिगरेट, पानी और डिस्पोजल सामग्री बेची जाती थी.

अहाते में गंदगी को लेकर नगर निगम पहले ही एक लाख रुपए का चालान कर चुका था, जिसके बाद जमीन मालिक ने इसे हटाने को कहा. बताया जा रहा है कि अहाता भानु सिसौदिया उर्फ छोटा भानु और किशोर मराठा के समर्थकों द्वारा चलाया जा रहा था, जो इसे हटाने का विरोध कर रहे थे. इसी बात को लेकर शराब ठेकेदार और संबंधित लोगों के बीच विवाद बढ़ गया और पथराव की स्थिति बन गई.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक स्थिति शांत हो चुकी थी. मामले में 4 लोगों के घायल होने की भी सूचना है. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को गोली चलने की जानकारी भी दी, लेकिन राजेंद्र नगर पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके

Next Post

हाथ में दारू का गिलास लेकर दोपहिया पर झूमते दिखा जवान

Fri May 29 , 2026
इंदौर: एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी का हाथ में गिलास लेकर दोपहिया वाहन पर झूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है.वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि वर्दी में एक पुलिसकर्मी गाड़ी पर बैठा […]

You May Like