बेसमेंट में गंदगी पाये जाने पर होटल पर 25 हजार रूपये का जुर्माना

जबलपुर:शहर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने और आम नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के कड़े निर्देशों के बाद अब उन व्यावसायिक संस्थानों पर शिकंजा कसा जा रहा है जो स्वच्छता नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल बी.के. कैसल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल के बेसमेंट में भारी गंदगी और कचरे का अव्यवस्थित अंबार पाया गया।

निगम अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कड़ी कार्रवाई की। स्वच्छता मानदंडों का उल्लंघन करने पर होटल प्रबंधन पर 25,000 रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया। निगम की सख्ती को देखते हुए होटल प्रबंधन ने तत्काल जुर्माना राशि का चेक जमा किया। निगमायुक्त ने कहा कि शहर की सुंदरता और स्वास्थ्य के साथ समझौता करने वाले संस्थानों को बख्शा नहीं जाएगा।

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शहर के सभी होटल संचालकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने परिसर के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखें। निगम की इस त्वरित कार्रवाई की शहरवासियों ने सराहना की है, क्योंकि इससे अन्य संस्थानों में भी स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगेगा। इस कारवाई में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अगस्ते आदि उपस्थित रहे।

Next Post

जानलेवा हमला करने के दो आरोपी धराए

Tue Mar 17 , 2026
इछावर। थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊखेड़ी में मकान विवाद के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू और गुप्ती भी जब्त कर ली है. जानकारी के अनुसार फरियादी अभिमन्यु […]

You May Like