नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा गोटमार स्थल का निरीक्षण कर जायजा लेते हुए विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

पांढुरना, गोटमार मेले स्थल का आज बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े द्वारा निरीक्षण कर जायजा लेते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी 11 सितंबर को नगर के मध्य से प्रवाहित होने वाली जाम नदी के राधा कृष्ण मंदिर परिसर के पास आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले स्थल का बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े ने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर गोटमार स्थल परिसर की साफ-सफाई,पेयजल,पुलिया पर टस्ट बिछाने के कार्य का जायजा लेते हुए विभागीय अधिकारियों को समय के पूर्व ही सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

गौरतलब हो कि विभिन्न किवदंतियों के आधार पर सदियों से कृष्ण अमावस्या के दिन महाराष्ट्रीय कृषकों के पोला त्यौहार के दूसरे दिन नगर के मध्य से प्रवाहित होने वाली जाम नदी के राधा कृष्ण मंदिर वाले क्षेत्र में यह मेला खेला जाता है,मराठी में पत्थर मारने को गोटमार कहते है,इस मेले में वाकई सैकड़ों लोगों द्वारा अपने शौर्य और ताकत का प्रदर्शन कर एक दूसरे पर आमने-सामने से पत्थरों से प्रहार कर एक लहूलुहान कर देते है यह खेल कोई एक या दो घंटे नहीं बल्कि सूर्योदय से सूर्यास्त तक खेला जाता है,इस एक दिवसीय गोटमार मेले में प्रतिवर्ष अनगिनत लोग इस पत्थरों से प्रहार से घायल हो जाते है, तो कई लोग अपने प्राणों से भी हाथ धो बैठते है।

लेकिन इसके बावजूद यह गोटमार मेला सदियों से अनवरत रूप से मनाया जाता है,इस वर्ष यह मेला आगामी 11 सितंबर को मनाया जाएगा,इस मेले खिलाड़ियों के साथ ही इसे देखने दूरदराज के क्षेत्रों के साथ ही अन्य महानगरों से आने वालेंं लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए गोटमार स्थल तथा पूरे परिसर का बुधवार को नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े द्वारा जायजा लेते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए ।

Next Post

तेलंगाना विधानसभा में भारी हंगामे और नारेबाजी के चलते बीआरएस के कई विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई है

Wed Sep 9 , 2026
हैदराबाद, तेलंगाना विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान बुधवार को भारी हंगामा देखने को मिला, जब भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कई सदस्यों ने कार्यवाही में बाधा डालते हुए सदन के बीचों-बीच आकर जमकर नारेबाजी की। बीआरएस कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव द्वारा स्थगन प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद पार्टी […]

You May Like

मनोरंजन