ATM कार्ड पर पासवर्ड लिखना पड़ा भारी, अस्पताल में सो रही महिला के खाते से 75 हजार पार

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में एक अस्पताल में भर्ती बेटी का इलाज करा रही एक महिला के बैंक का एटीएम कार्ड चोरी हो गया. अज्ञात चोर ने एटीएम कार्ड से करीब 75 हजार रुपए निकाल भी लिए. महिला ने अपने एटीएम कार्ड में ही पासवर्ड लिखकर रखा था. बैंक खाते से राशि निकल जाने पर फरियादी महिला ने पुलिस में शिकायत की. शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है.

एसआई विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि फरियादी महिला यासमीन बानो (49) का एटीएम कार्ड अज्ञात चोर चोरी कर ले गया. बीते 12 मई को यासमीन की बेटी की इलाज राजाभोज अस्पताल में चल रहा था. रात के समय यासमीन भी अस्पताल में रुकी थी और वहां बरामदे में सो रही थी. इस दौरान अस्पताल के अंदर ही अज्ञात चोर ने यासमीन के बैंक का एटीएम कार्ड चोरी कर लिया. यीसमीन नें कार्ड का पासवर्ड एक पर्ची में लिखकर कार्ड में ही चिपका रखा था. एटीएम कार्ड चोरी कर आरोपी ने इसके बाद अलग-अलग एटीएम मशीन में जाकर करीब 75 हजार रुपए निकाले. एटीएम से निकले रुपए की जानकारी यासमीन को बुधवार को को हुई. उन्होंने बैंक पहुंचकर खाते से निकाले गए रुपए का विवरण लेकर पुलिस को दिया. शाहजहानांबाद थाना पुलिस ने यासमीन की शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Next Post

जिला अस्पताल से सोनोग्राफी मशीन सहित कई उपकरण चोरी 

Thu May 21 , 2026
सीधी। जिला अस्पताल सीधी से सोनोग्राफी मशीन सहित कई उपकरण चोरी होने पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने डॉ.देवेन्द्र सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ कार्यवाही और एफआईआर दर्ज करने कोतवाली को पत्र लिखा है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एवं सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.एस.बी.खरे ने लिखित […]

You May Like