मेट्रो व्यवसायिक संचालन की दिल्ली से मिली अनुमति

इंदौर: गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहे तक मेट्रो रेल चलाने का रास्ता साफ हो गया है. मेट्रो रेल के व्यवसायिक संचालन की चीफ कमिश्नर मेट्रो रेल सुरक्षा ने अनुमति दे दी है. खास बात यह है कि मेट्रो के दूसरे चरण सुपर कॉरिडोर 02 से मालवीय नगर चौराहे तक 11.5 किलोमीटर लंबे संचालन का लोकार्पण हनुमान जयंती पर होने की संभावना बताई जा रही है. इसके साथ ही शहर में 17.5 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर पर मेट्रो चलती नजर आएगी.

मेट्रो रेल के दूसरे चरण के सुपर कॉरिडोर 02 से मालवीय नगर चौराहे तक 11.5 किलोमीटर लंबी लाइन का काम पूरा हो गया है. उक्त दूसरे चरण में 11 मेट्रो स्टेशन का निर्माण भी किया गया है. मेट्रो प्राथमिक कॉरिडोर के दूसरे चरण का सत्यापन मेट्रो रेल कमिश्नर सुरक्षा ने 15 से 18 मार्च एक बीच किया था. कल शाम सीएमआरएस कार्यालय दिल्ली से इंदौर मेट्रो कार्यालय पर अनुमति पत्र मेल के जरिए मिल गया है. अब मेट्रो रेल गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर 02 से लेकर मालवीय नगर चौराहे तक मेट्रो के व्यवसायिक संचालन का लोकार्पण समारोह विजय नगर और मालवीय नगर चौराहे पर होने की चर्चा है.

हनुमान जयंती पद लोकार्पण की संभावना
मेट्रो दूसरे चरण का लोकार्पण 2 अप्रैल हनुमान जयंती के पावन पर्व पर संभावित है. मेट्रो को हरी झंडी दिखाने केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर के आने की संभावना है. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, शहरी विकास मंत्री खट्टर और प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विजयनगर से मालवीय नगर एवं वापस विजय तक मेट्रो में सफर कर सकते हैं. ऐसी चर्चा है कि मुख्य कार्यक्रम विजय नगर चौराहे पर रखने का मकसद घनी आबादी क्षेत्र है. वहीं मालवीय नगर चौराहे पर भी घनी आबादी क्षेत्र है. इसके साथ ही विधायक रमेश मेंदोला और महेंद्र हार्डिया का इलाका आपस में जुड़ जाएगा.

मेट्रो से तीन विधानसभा क्षेत्र जुड़े
इंदौर मेट्रो गांधीनगर से मालवीय नगर चौराहे वर्तमान में शहर की तीन विधानसभा क्षेत्र को कवर करेगी. पूर्व में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का ही क्षेत्र गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर 05 तक कवर हो रहा था. अब विधानसभा क्षेत्र 02 से विधायक रमेश मेंदोला और विधानसभा क्षेत्र 05 से विधायक महेंद्र हार्डिया का इलाका भी मेट्रो के जद में शामिल हो गया है.

मेट्रो को कमर्शियल रन यात्री मिलने के उम्मीद
मेट्रो रेल का दूसरा चरण सुपर कॉरिडोर 02 से भले माना जाए, लेकिन मेट्रो को लवकुश चौराहे से मालवीय नगर, रेडिसन चौराहे तक भारी संख्या में यात्री मिलने के उम्मीद के जा सकती है. इसका कारण यह है कि लव कुश चौराहे से मालवीय नगर तक एमआर 10 सड़क और पूर्वी रिंग रोड सिर्फ घनी आबादी क्षेत्र ही नहीं है, बल्कि उक्त क्षेत्र में कॉरपोरेट ऑफिस और व्यवसायिक कार्यालयों की भरमार है. इस वजह से मेट्रो को 10 किलोमीटर के परिधि में बड़ी संख्या में यात्री मिलने संभावना है

Next Post

इंदौर एयरपोर्ट को नई उड़ान, 29 को नए टर्मिनल का उद्घाटन

Fri Mar 27 , 2026
इंदौर: इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. एयरपोर्ट के नवीनीकृत टी-1 टर्मिनल का लोकार्पण अब 29 मार्च (रविवार) को किया जाएगा. इस नए टर्मिनल के शुरू होने के बाद एयरपोर्ट की क्षमता में भी वृद्धि होगी यात्रियों के प्रति वर्ष वृद्धि के […]

You May Like