इंदौर: इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. एयरपोर्ट के नवीनीकृत टी-1 टर्मिनल का लोकार्पण अब 29 मार्च (रविवार) को किया जाएगा.
इस नए टर्मिनल के शुरू होने के बाद एयरपोर्ट की क्षमता में भी वृद्धि होगी यात्रियों के प्रति वर्ष वृद्धि के कारण ही टी-1 को नए रूप में तैयार कर छोटे विमानों का आवागमन शुरू करेंगे.
इससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और सुगम यात्रा अनुभव मिलेगा. इस टर्मिनल का उद्घाटन पहले निर्धारित तिथि पर होना था, लेकिन कुछ कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था. अब इसका उद्घाटन 29 मार्च रविवार को किया जाएगा. इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.
यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
नए टर्मिनल में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें उड़ान कैफे, फ्री वाई-फाई, फ्लाइब्रेरी पुस्तकालय सुविधा, ‘अवसर’ स्टॉल रहेंगे. इस नवीनीकरण से इंदौर एयरपोर्ट देश के आधुनिक और यात्री-अनुकूल एयरपोर्ट्स की श्रेणी में और मजबूत स्थान पर होगा
