राशिफल-पंचांग : 27 मार्च 2026

पंचांग 27 मार्च 2026:-

रा.मि. 06 संवत् 2083 चैत्र शुक्ल नवमीं भृगुवासरे दिन 12/2, पुनर्वसु नक्षत्रे शाम 5/12, अतिगण्ड योगे रात 11/54, कौलव करणे सू.उ. 5/56, सू.अ. 6/4, चन्द्रचार मिथुन दिन 11/33 से कर्क, पर्व- श्रीराम नवमीं व्रत, जवारे विसर्जन, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 27 मार्च 2026

वर्ष के प्रारंभ में सामाजिककार्यो मेंख्याति मिलेगी, नई योजनाओं में परामर्श होगा, वर्ष के मध्य में भूमि भवन आदि के मामलों मेंसफलता मिलेगी, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक क्षेत्र में विवाद होगा, व्यापार व्यवसाय में भागदौड़ करना होगी, निकट संबंधी के कारण मानसिक तनाव रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के व्यापार में भागदौड़ रहेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक क्षेत्र में विवाद होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को निकट संबंधी के कारण मानसिक तनाव मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यापार में भागदौड़ रहेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आपसी तनाव रह सकता है, सिंह राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन संबंधी कार्यो में सफलता मिलेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को कम मेहनत में अच्छी सफलता के योग है.

————————————————

आज का भविष्य: शुक्रवार 27 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बालक सुन्दर सुशील मिलनसार होगा. बाग बगीचों भूमि भवन मकानआदि का अच्छा सुख प्राप्त करेगा. कृषि एवं व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में उन्नति करेगा. योजनाबद्ध तरीके से काम करेगा. न्यायप्रिय होगा.

————————————————

मेष– पारिवारिक जीवन में सुख एवं आनन्द रहेगा. पद की प्राप्ति होगी. अधिकारियों से मेल तरक्की में सहायक होगा. साहसिक प्रयासों में यश मिलेगा.

वृषभ– नये संबंधों में लाभ होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रिय संदेश प्राप्त होगा. आजीविका के संबंधों में सफलता मिलेगी.

मिथुन– कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. यात्रा आदि में उठाईगीरों से सावधानी रखें.

कर्क– अचानक खर्च आ सकता है. पारिवारिक विवाद से पीड़ा होगी. दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है. मान सम्मान बढ़ेगा.

सिंह- नवीन मित्रों का समागम होगा महत्वपूर्ण कार्यो पर विचार होगा. व्ययभार की अधिकता रह सकती है. मान सम्मान में वृद्धि होगी.

कन्या- राजनैतिक क्षेत्र में विस्तार होगा. नौकर चाकरों तथा सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. व्यर्थ के विवादों से बचें.

तुला- अधिकार के क्षेत्र में वृद्धि होगी. नवीन योजनाओं में खर्च अधिक होगा. संतान आदि के कार्य में सफलता, कारोबारी यात्रा होगी.

वृश्चिक- दूसरों पर अत्याधिक विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा. धन प्राप्ति के मार्ग सामने आयेंगे, भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.

धनु- भाग्यवर्धक शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आर्थिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. यश मिलेगा.

मकर- मित्रों एवं निकट संबंधियों का कार्य बनने का योग है. स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी. तीखी बातें करने से अपनों को नाराज कर लेंगे.

कुम्भ- उदर एवं विकार, रक्त विकार आदि से पीड़ा हो सकती है. सोच विचार कर निर्णय लेना हितकर रहेगा. कानूनी मामलों में धैर्य से काम लें.

मीन- कोर्ट कचहरी आदि से संबंधित कार्य बनने का योग है. स्वास्थ्य चिन्ता रह सकती है. धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से खुशी होगी.

————————————————

व्यापार-भविष्य:

चैत्र शुक्ल नवमीं को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से चना, गुड़, खांड, गेहॅू, सरसों, तिल,तेल, अलसी, अरंडी, के भाव में मंदी होगी. पिपरमेंट के भाव में तेजी का रूख रहेगा. जौ, गेहॅू, चना, केभाव में मंदी होकर तेजी का योग है. भाग्यांक 1476 है.

————————————————

Next Post

इंदौर रेलवे स्टेशन के मेगा अपग्रेडेशन का शुभारंभ

Fri Mar 27 , 2026
इंदौर: शहर के प्रमुख इंदौर रेलवे स्टेशन पर चल रहे 412 करोड़ रुपये के मेगा अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट के तहत पार्सल बिल्डिंग एवं 7 मीटर गहरे बेसमेंट निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई. रेलवे अधिकारियों द्वारा निर्माण स्थल पर तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य की सतत निगरानी की जा रही […]

You May Like