मगरमच्छ के हमले में युवक की मौत, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चंबल नदी किनारे मगरमच्छ के हमले में एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने करीब 14 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद आज सुबह युवक का शव नदी से बरामद किया।पुलिस सूत्रों के अनुसार सरायछोला थाना क्षेत्र के ग्राम रिठोरा निवासी अनिल गुर्जर (19) शुक्रवार शाम अपने दोस्तों के साथ चंबल नदी किनारे बीहड़ क्षेत्र में बकरियां चराने गया था। इसी दौरान वह नदी किनारे शौच करने गया, तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर गहरे पानी में ले गया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई। रात अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान बीच में रोकना पड़ा
आज सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया और करीब 14 घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

100 मीटर दौड़ में गुरिंदरवीर सिंह ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, सीएम डॉ यादव ने दी बधाई

Sun May 24 , 2026
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एथलेटिक्स फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले धावक गुरिंदरवीर सिंह को बधाई दी है। गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ महज 10.09 सेकंड में पूरी कर पदक अपने नाम किया और देश को गौरवान्वित किया। इसके साथ ही वे 10.10 […]

You May Like