सिंधिया ने भितरवार में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज सोमवार की शाम भितरवार के एक दिवसीय दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सिंधिया ने नए एसडीएम कार्यालय और नगर परिषद कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही युवाओं के लिए 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम का भूमि पूजन भी किया। क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर व पूर्व मंत्री इमरती देवी भी मौजूद थीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मार्ग में जगह-जगह उनका स्वागत किया। विधायक राठौर ने कहा कि मंत्री बनने के बाद सिंधिया पहली बार भितरवार आए हैं। उनका इस क्षेत्र से गहरा नाता है। उन्होंने भितरवार विधानसभा के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति दिलवाई है। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत सहित सभी पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

पिता की हत्या के मामले में युवक गिरफ्तार

Mon Mar 24 , 2025
खरगोन, 24 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आज उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि ग्राम महूमांडली के 40 वर्षीय कालू बामनिया की हत्या के आरोप में उसके बड़े पुत्र […]

You May Like