अस्पताल संचालक को सागर से गिरफ्तार कर शहर लायी पुलिस  

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत सिंघई पेट्रोल पम्प के सामने गत दिवस बदमाशों ने स्मार्ट सिटी अस्पताल संचालक अमित खरे के इशारे पर पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने आरोपी संचालक को सागर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शनिवार को शहर लाया गया, इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो हमलावरों को पूर्व में गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो गुर्गे और फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

क्या है मामला

पुलिस के मुताबिक सुनील सेन 40 वर्ष निवासी त्रिपुरी चौक गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी वह पत्रकार हैं। मेडिकल अस्पताल से खबर बनाने के लिये मदनमहल अपनी मोटर सायकल डीलक्स से जा रहा था, सिंघई पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा तभी पीछे से नीले रंग की शिफ्ट कार आयी, जिसके ड्रायवर ने उसकी मोटर सायकल के सामने कार रोक दी, कार में नम्बर प्लेट नहीं थी, कार से ड्रायवर सहित चार लडक़े उतरे जो हाथ में डंडा एवं लोहे की राड लिये थे, चारों बोले कि कई दिनों से समझा रहे हैं, आज तुझे जान से खत्म कर देगें कहते हुये जान से मारने की नियत से डंडा एवं राड से हमलाकर सिर हाथ पैर पीठ में चोटें पहुॅचा दी थी। हमले में सिर गंभीर चोटें आई थी। चारों बोले कि दुबारा खबर चलाई तो गोली मारकर जान से खत्म कर देगें। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

हथकड़ी नहीं लगाई, वीडियो हुआ लीक

अमित खरे को पुलिस ने वीआईपी ट्रीटमेंट भी दिया है। पुलिस जब हत्या के प्रयास के प्रकरण के आरोपित को गिरफ्तार कर मुलाहजे के लिए ले गई थी तब उसे हथकड़ी नहीं लगाई गई थी। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह बिना हथकड़ी का दिख रहा हैं।

खरे के इशारे पर हुआ था हमला

मामले की जांच पड़ताल की गई तो यह बात सामेन आई कि स्मार्ट सिटी अस्पताल संचालक अमित खरे के इशारे पर हमला हुआ था। पुलिस ने मोनू पिता राजू खटीक 20 वर्षीय निवासी धनवंतरी नगर, राज उपाध्याय 22 वर्षीय निवासी गढ़ा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अब अस्पताल संचालक अमित खरे को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में तरूण, यशंंवत फरार है।

Next Post

चाकू मारने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Sat Sep 6 , 2025
राजनांदगांव, 6 सितंबर (वार्ता) राजनांदगांव जिले के थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दीवानपारा स्थित गणेश पंडाल के पास चाकूबाजी की वारदात के आरोपी चार युवक एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,पांच सितंबर को देर रात चाकूबाजी की घटना […]

You May Like